google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

यूपी : एक गोली से DJ पर नाच रहे चाचा-भतीजे की गर्दन चीरते हुए दूसरे के सिर में धंसी

एटा, डीजे पर नाचते वक्त चली एक गोली से चाचा और भतीजे की मौत हो गई। गोली भतीजे सोहेल (11) की गर्दन चीरती हुई निकली और फिर चाचा शाहरुख (17) के सिर में जा धंसी। दोनों फूफा के बेटे की शादी में शामिल होने आए थे। रविवार को बारात जानी थी।

इससे पहले शनिवार रात घर में भात कार्यक्रम चल रहा था। दोनों बाहर डीजे पर डांस कर रहे थे। अचानक से गोली चली। दोनों डांस फ्लोर पर गिर पड़े। डीजे पर खून ही खून फैल गया। आसपास लोगों ने तत्काल दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे को आगरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 3-4 लोगों को हिरासत में लेकर जांच भी शुरू कर दी है। एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि डीजे पर डांस के दौरान गोली चली। गोली किसने चलाई, पता लगाया जा रहा है। मामला नया गांव थाना क्षेत्र के उभई असदनगर गांव का है।

ममेरे भाई की शादी में शाहरुख के साथ आया था सोहेल : असदनगर गांव के रहने वाले सलमान की रविवार को बारात जानी थी। एक दिन पहले शनिवार को भात का कार्यक्रम था। सभी मेहमान और परिजन शामिल हुए थे। कुरावली निवासी शाहरुख अपने दो बड़े भाइयों और भतीजे सोहेल के साथ अपने ममेरे भाई सलमान की शादी में शामिल होने आया था।

लॉन में प्रोग्राम, बाहर डीजे चल रहा था: शाहरुख के बड़े भाई असदुद्दीन ने बताया कि हम लोग शनिवार दोपहर को सलमान की शादी के भात में शामिल होने के लिए गए थे। शाम को कार्यक्रम शुरू हुआ। सभी लोग अंदर लॉन में कार्यक्रम में थे। बाहर डीजे पर डांस चल रहा था। रात को करीब 9 बजे शाहरुख और सोहेल डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई।

गोली चली, दोनों फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे: छोटे भाई अरशद ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर हम लोग दौड़ कर बाहर आए, देखा दोनों फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। तुरंत अलीगंज ले गए, जहां डॉक्टर ने सोहेल को मृत घोषित किया। शाहरुख की हालत गंभीर थी, हायर सेंटर आगरा रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक, गोली सोहेल की गर्दन, पीठ और शाहरुख के सिर में लगी। इलाज के दौरान मौत के बाद परिजन दोनों के शव घर ले आए। शाहरुख की बहन रुखसाना ने बताया कि मेरे भाई और भतीजे को गोली मारी गई है।

शाहरुख 11वीं का छात्र था। सत्नापुर कठिंगरा स्थित स्कूल में पढ़ता है। वहीं, सोहेल दिल्ली के नेहरू नगर में 8वीं में पढ़ता था। वह शुक्रवार को ही घर आया था। सोहेल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी छोटी बहन जोया (9) है।

एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने बताया-

भात कार्यक्रम के दौरान गोली चली है। जिसमें दो लड़कों की मौत हुई है। घटना स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और गोली चलने के कारणों की जांच की जा रही है

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *