Crime News

उन्नावः पूर्व प्रधान पर युवक को जलाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उन्नाव । (रुस्तम सिंह) सोहरामऊ थाना क्षेत्र में दबंगई की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व प्रधान ने एक किसान को आग के हवाले करने का परिवार वालों ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान व उसके सहयोगियों ने जबरन जमीन कबजाने की कोशिश की जब विफल रहे तो गांव के ही किसान वीरेंद्र सिंह को पेट्रोल डालकर आग लगा दी ।
अब पीड़ित किसान वीरेंद्र सिंह जिला अस्पताल उन्नाव से होते हुए नाजुक हालत में लखनऊ के लिए रेफर किए गए हैं। पीड़ित के घर पर कई थाने का फोर्स व राजस्व से जुड़े अधिकारी प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *