google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

उन्नाव : पुष्पा-2 के टिकट के लिए बवाल, लाठीचार्ज, घायल दर्शक बोले- झुकेगा नहीं…

उन्नाव में पुष्पा -2 फिल्म देखने के लिए बवाल हो गया। सीटें फुल होने के बावजूद भी टिकट के लिए लोग मारामारी करने लगे। भीड़ बेकाबू होते देख टॉकीज प्रबंधन को पुलिस बुला ली।

दर्शक पुलिसकर्मी से भी उलझ गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद भगदड़ मच गई। इसमें 3 दर्शक घायल हो गए। घायल दर्शकों ने कहा- झुकेगा नहीं…पुष्पा तूने ये क्या करवाया, लाठीचार्ज करवा दी।bरविवार रात ‘पुष्पा-2’ फिल्म देखने के लिए 500 लोग सरस्वती टॉकीज पहुंच गए। टिकट के लिए मारामारी शुरू हो गई। थोड़ी देर में सभी 300 सीटें बुक हो गईं। 200 से ज्यादा लोगों को टिकट नहीं मिला। इसके बाद वो लोग टिकट के लिए लड़ने लगे।

बवाल की सूचना पर पुलिस गंगाघाट पुलिस पहुंच गई। भीड़ को नियंत्रित करने में जुट गई, तभी दर्शकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। इसके बाद पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कोतवाल गंगाघाट अनुराग सिंह भी लाठियां चलाते हुए दिखे। लाठीचार्ज होते लोग इधर-उधर भागने लगे। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। कई लोगों को हल्की चोटें आईं। जो लोग परिवार के साथ फिल्म देखने आए थे, कार्रवाई के बाद घबराकर वे गिरते-गिरते बाहर भागे।

CO बोले- उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया- टॉकीज हाउसफुल हो चुकी थी। इसके बाद भी कुछ लोग टिकट की मांग कर रहे थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। इस पर लाठीचार्ज का उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा।

SP दीपक भुकर ने बताया- पुलिस को 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि शुक्लागंज टॉकीज में भीड़ बढ़ने के कारण स्थिति बिगड़ सकती है। इस पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *