google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

 UP : मामी 11 साल छोटे भांजे के साथ भागी

गोंडा में 30 साल की मामी 11 साल छोटे भांजे के साथ फरार हो गई। दोनों के बीच चार महीने से अफेयर था। 2 महीने पहले महिला ने भांजे के प्यार में जान देने की कोशिश की थी। मामला थाने पहुंचा तो वहां भी महिला अपने भांजे के साथ रहने के लिए अड़ गई। थाने में लिखा-पढ़ी हुई। इसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया।

महिला ने 2017 में लव मैरिज की थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं, भांजे ने मामी के साथ अफेयर के चलते शादी करने से भी मना कर दिया था। मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र का है। परना गांव में दद्दन तिवारी पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। चंडीगढ़ में दद्दन की मनीषा से मुलाकात हुई थी। दद्दन चंडीगढ़ में मनीषा के घर में किराए पर रहता था। छह महीने बाद 2017 में मनीषा से गोंडा में कोर्ट मैरिज की थी। उनके दो बच्चों हैं।

गांव में ही दद्दन का चचेरा भांजा विनीत दीक्षित रहता है। दसवीं के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। उसके पिता अरूण दीक्षित कोटा (राशन की दुकान) चलाते हैं। दद्दन के घर पर विनीत का अक्सर आना-जाना था। इस बीच मनीषा और विनीत एक-दूसरे के करीब आ गए। चार महीने पहले दोनों के बीच लव-अफेयर शुरू हो गया। दोनों एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलने लगे। इस बात की खबर जब पति को लगी तो उसने मनीषा को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। दो महीने पहले उसने विनीत के साथ रहने के लिए फांसी लगाने का प्रयास किया। उस समय घर वालों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। रविवार की रात मनीषा ने विनीत को घर बुलाया। दोनों पूरी रात साथ रहे। अगले दिन सोमवार की देर शाम मनीषा की सास मुनिया देवी कपड़े लेने घर में घुसीं। मां को घर में आता देख मनीषा ने विनीत को अलमारी के पीछे छिपा दिया।

मुनिया देवी की नजर विनीत पर पड़ गई। मुनिया देवी ने शोर मचा दिया। मौके पर गांव के लोग जुट गए। लोगों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। दोनों अलग रहने को राजी नहीं हुए। इसके बाद मंगलवार को दोनों इटियाथोक थाने पहुंचे। थाने में दोनों ने एक-दूसरे के साथ जाने की सहमति पर लिखा-पढ़ी की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *