UP BED JEE 2026: बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क बढ़ा, अब कितनी लगेगी फीस?
UP BED JEE 2026, UPBEd Admissions 2026: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. पिछले तीन साल से ये प्रवेश परीक्षा इसी विश्वविद्यालय के माध्यम से हो रही है, लेकिन इस बार आवेदन करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है.उच्च शिक्षा विभाग ने आवेदन शुल्क और ऑनलाइन काउंसिलिंग पंजीकरण शुल्क दोनों में बढ़ोतरी कर दी है.
आवेदन शुल्क में कितनी बढ़ोतरी हुई?
- सामान्य,ओबीसी और प्रदेश के बाहर के निवासी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क पहले 1400 रुपये था. अब बढ़ाकर 1650 रुपये कर दिया गया है.
- एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क पहले 700 रुपये था. अब बढ़ाकर 850 रुपये कर दिया गया है.
ऑनलाइन काउंसिलिंग पंजीकरण शुल्क भी बढ़ा
बीएड प्रवेश के साथ ऑनलाइन काउंसिलिंग का पंजीकरण शुल्क भी बढ़ाया गया है. इसमें 100 रुपये की वृद्धि की गई है यानी अब काउंसिलिंग के लिए भी अभ्यर्थियों को पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे.
ये बढ़ोतरी क्यों की गई?
उच्च शिक्षा विभाग ने ये फैसला प्रशासनिक खर्चों और अन्य जरूरतों को देखते हुए लिया है. बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है और छात्रों को जल्द से जल्द फॉर्म भरना होगा.
अगर आप बीएड में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो जल्दी से आवेदन कर लें. शुल्क पहले से ज्यादा हो गया है इसलिए पैसे की व्यवस्था पहले से कर लें. फॉर्म भरते समय सारी डिटेल्स सही-सही भरें क्योंकि गलती होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है.ये बढ़ोतरी उन हजारों छात्रों को प्रभावित करेगी जो बीएड करके प्राइमरी या जूनियर टीचर बनना चाहते हैं, लेकिन अगर आपका सपना टीचर बनने का है तो अभी तैयारी तेज कर दें और फॉर्म भर लें.

