Dailynews

UP Board Result 2025: हाई स्कूल में जालौन के यश प्रताप सिंह ने किया टॉप

लखनऊ. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार इनटरमीडिएट और हाईस्कूल के रिजल्ट घोषित कर दिए हाई स्कूल में जालौन के RKDIC उमरी के यश प्रताप सिंह ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. यश प्रताप सिंह को 97.83 प्रतिशत मार्क्स हासिल हुए हैं. इटावा की अंशी को दूसरी रैंक तो बाराबंकी के अभिषेक यादव को प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल हुई है.

बता दें कि इस बार हाई स्कूल में में 90.11 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए, जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फ़ीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं. हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.66 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.87 रहा. वहीं इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 76.60 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.37 रहा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *