यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
UP Police SI Admit Card 2026: अगर आपने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए अहम खबर है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police SI Exam 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट – uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
इससे पहले बोर्ड ने एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की थी, जिससे उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख की जानकारी मिल गई थी. अब एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉगिन कर सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा राज्य के 75 जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर होगी. वहीं, दोनों दिन परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इस भर्ती के जरिए कुल 4543 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस भर्ती के लिए करीब 15 लाख 75 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें लगभग 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं.
UP Police SI Recruitment 2026 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – uppbpb.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद होम पेज पर UP Police SI Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
3. अब आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
4. डिटेल सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5. आप इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें.
परीक्षा के दिन इन नियमों का रखें खास ध्यान
भर्ती बोर्ड ने परीक्षा को लेकर कुछ जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.
1. उम्मीदवार परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.
2. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी.
3. एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या अन्य वेलिड फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं.
4. परीक्षा के लिए काला या नीला बॉल पॉइंट पेन साथ रखें.
परीक्षा केंद्र पर ये चीजें ले जाना है मना
परीक्षा केंद्र में कई चीजों को ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. इनमें मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कैमरा, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, कागज के टुकड़े, पर्स, बैग, ज्वैलरी, चश्मा, खाने का सामान और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट शामिल हैं. अगर किसी उम्मीदवार के पास परीक्षा के दौरान ऐसी वस्तुएं पाई जाती हैं, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.
भर्ती बोर्ड की सख्त चेतावनी
भर्ती बोर्ड ने परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सख्त चेतावनी भी दी है. अगर कोई व्यक्ति एडमिट कार्ड या परीक्षा से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करता है या परीक्षा सामग्री को गलत तरीके से इस्तेमाल करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे मामलों में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत कार्रवाई की जा सकती है और दोषियों को जेल भी भेजा जा सकता है.
यूपी पुलिस SI भर्ती में कौन-कौन से हैं पद?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4543 पद भरे जाएंगे. इनमें अलग-अलग पद शामिल हैं, जैसे:
सब इंस्पेक्टर (SI) – 4242 पद
पीएसी प्लाटून कमांडर – 135 पद
विशेष सुरक्षा बल प्लाटून कमांडर – 60 पद
महिला पीएसी प्लाटून कमांडर – 106 पद
लिखित परीक्षा का पैटर्न
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) की लिखित परीक्षा OMR शीट पर होगी. यह परीक्षा 400 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. परीक्षा में कुल 160 प्रश्न पूछे जाएंगे और 4 अलग-अलग सेक्शन होंगे.
1. सामान्य हिंदी (General Hindi)
2. कानून / संविधान / सामान्य ज्ञान (Law/Constitution/General Knowledge)
3. संख्यात्मक व मानसिक योग्यता (Numerical Ability and Mental Ability)
4. मानसिक अभिरुचि / बुद्धिलब्धि / तार्किक क्षमता (Mental Aptitude/IQ/Logical Ability)
हर सेक्शन में 40 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सेक्शन 100 अंकों का होगा.
इस परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को हर विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इसके अलावा कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है, तभी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे.
फिजिकल टेस्ट के नियम
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) देनी होगी.
– पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी.
– महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी.

