UP : रिसेप्शनिस्ट से होटल संचालक ने रेप किया
कानपुर में लव प्रपोजल ठुकराने पर होटल संचालक ने रिसेप्शनिस्ट को बंधक बनाकर रेप किया। आरोपी उसे खींच कर कमरे में ले गया। विरोध पर मारपीट की। उसके रस्सी से हाथ-पैर बांध दिए। शोर न मचा सके, इसलिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
आरोपी ने करीब छह घंटे बाद उसे छोड़ा। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो मैं तुझे बदनाम कर दूंगा। पीड़िता की तहरीर पर चकेरी थाना की पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया। साथ ही पीड़ित रिसेप्शनिस्ट का मेडिकल कराया।
चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती ने बताया कि वह एक साल से कोयला नगर स्थित होटल ट्विंकल गैलेक्सी में काम कर रही है। होटल के संचालक आदर्श विहार निवासी मनोज कुमार पटेल हैं। पीड़िता ने बताया कि संचालक मनोज कुमार पटेल की कुछ समय से उनके ऊपर नीयत खराब हो गई थी।
मनोज पटेल ने पहले प्रेम का इजहार करते नजदीकी बढ़ाने का प्रयास किया। मैंने उनके प्रपोजल काे ठुकरा लिया और दूसरी नौकरी की तलाश में जुट गई थी। होटल संचालक से बातचीत भी कम कर दी थी। आरोप है कि बुधवार की देर रात वह होटल में थीं। इस दौरान मनोज आया और जबरन उन्हें खींचकर कमरे में ले गया।
फिर उनके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। उसने चीखने का प्रयास किया तो मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। करीब पांच से छह घंटे बंधक बनाकर हैवानियत की। विरोध करने पर मारपीट की और धमकाते हुए कहा कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो उसे बदनाम कर देगा, किसी के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद चकेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके अरेस्ट कर लिया।
चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे पीएसी मोड़ बाईपास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ वर्ष 2020 में भी एक युवक को धमकाने और गाली गलौज करने का मामला दर्ज हो चुका है। आरोपित को जेल भेज दिया है।

