google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Politics

राहुल गांधी के बयान पर बवाल, लोकसभा स्‍थगित

Rahul Gandhi Lok Sabha Speech LIVE Updates: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के संबोधन के दौरान खूब हंगामा देखा गया. राहुल गांधी ने लोकसभा में लद्दाख गतिरोध का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा, ‘चीनी सेना का टैंक भारतीय सीमा में घुस रहा था.’ राहुल गांधी के इतना कहते ही लोकसभा में हंगामा शुरू हो गया. फिर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ इस पुस्तक का प्रकाशन ही नहीं हुआ. आप इसे कैसे मेंशन कर सकते हैं.’ इस पर राहुल बोले- ‘ये 100 परसेंट ऑथेंटिक है.’ लोकसभा स्पीकर ने फिर नेता प्रतिपक्ष को हिदायत दी कि वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर ही चर्चा जारी रखें. हालांकि राहुल गांधी चीन पर बात करने पर अड़े रहें, जिसके बाद भारी हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

बता दें कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में मंगलवार को चर्चा की शुरुआत हुई. सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कुल 18 घंटे की चर्चा निर्धारित की गई है, जिसे तीन दिनों में पूरा किया जाएगा. रिजिजू के मुताबिक, एनडीए को कुल समय का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा, ऐसे में आज भाजपा की ओर से 4 से 5 सांसद अपनी बात रखेंगे, जबकि कुल मिलाकर 5 से 6 वक्ता आज बोल सकते हैं.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में इस चर्चा का जवाब देंगे, जबकि राज्यसभा में प्रधानमंत्री का जवाब 5 फरवरी को प्रस्तावित है.

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश किया था. इसके बाद अब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों और आगे की नीतियों को सदन के सामने रखेगी, जबकि विपक्ष बजट और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाएगा.

बजट सत्र कुल 65 दिनों में 30 बैठकों के साथ चलेगा और इसका समापन 2 अप्रैल को होगा. संसद के दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश पर जाएंगे और 9 मार्च को दोबारा बैठक करेंगे. इस दौरान विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की समीक्षा के लिए स्थायी समितियों को समय दिया जाएगा.

Rahul Gandhi Lok Sabha Speech LIVE Updates: राहुल ने छेड़ा चीन सीमा का मसला तो रिजिजू और राजनाथ ने किया तीखा पलटवार, सदन में क्‍या कुछ हुआ?

लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरा. राहुल गांधी ने दावा किया कि चीनी सैनिक कैलाश रेंज तक पहुंच गए थे. उन्होंने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का एक अत्यंत गंभीर और बुनियादी मुद्दा बताया.

राहुल के इन दावों पर सत्ता पक्ष ने तुरंत मोर्चा खोल दिया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल जानबूझकर भारतीय सेना को नीचा दिखाने वाले बयान दे रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हस्तक्षेप करते हुए राहुल गांधी से उनके दावों का आधार पूछा.

स्पीकर ओम बिरला ने भी इस दौरान राहुल गांधी को टोकते हुए नसीहत दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर सेना की आलोचना करना उचित नहीं है. इस पर राहुल ने पलटवार करते हुए कहा कि सच्चाई सेना को पता है और सरकार इसे छिपा रही है. भारी शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही को शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

Rahul Gandhi Lok Sabha Speech LIVE Updates: राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में बवाल, सदन 4 बजे स्‍थगित

लोकसभा में आज बजट सत्र के दौरान विपक्षी नेता राहुल गांधी के एक बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया. राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपनी बात रख रहे थे। इसी बीच उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की एक कथित अप्रकाशित किताब (मेमॉयर्स) के अंशों का हवाला देना शुरू किया. उन्होंने लद्दाख में चीन की घुसपैठ और भारतीय सेना की स्थिति को लेकर गंभीर दावे किए. इस पर सत्ता पक्ष के मंत्रियों, विशेषकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी आपत्ति जताई. हंगामे के बीच सदन को 4 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *