Live News

खुर्जा जंक्शन पर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन, मिला स्टॉपेज

बुलंदशहर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुर्जा जंक्शन पर वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय क्षेत्रीय सांसद महेश शर्मा के आग्रह पर लिया गया है।

वंदे भारत ट्रेन अयोध्या कैंट से आनंद बिहार के बीच चलती है। अब यह खुर्जा जंक्शन पर भी रुकेगी। इस फैसले से बुलंदशहर जिले और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस सुविधा से राम मंदिर के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी मदद मिलेगी। साथ ही लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा सुगम हो जाएगी। स्थानीय लोग लंबे समय से इस स्टॉपेज की मांग कर रहे थे।

सांसद महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन और रेल मंत्री के मार्गदर्शन में रेलवे ने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *