Dailynews

वाराणसी : घाट पर दक्षिण भारतीय का शव मिला, सुसाइड नोट में लिखा- गंगा में अपना शरीर त्यागना चाहता हूं

वाराणसी के तुलसी घाट पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक व्यक्ति का नाम श्रीनिवास मूर्ति और उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है। जो नेहरु कालोनी वेलरी कर्नाटका के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वाराणसी में वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। पुलिस को इसकी सूचना तब मिली, जब सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति ने अपने पिता के गायब होने की सूचना दी।

पुत्र को पिता ने भेजा था सुसाइड नोट पुलिस ने बताया कि जब मोबाइल नंबर का लोकेशन ट्रेस किया गया तो वह अस्सी घाट मिला। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने होटल की भी तलाशी ली। तो वहां पता चला कि जिस होटल में वह रुके थे, वहां ताला लगा हुआ था। पुलिस ने जब उनके लड़के को इसकी सूचना दी, तो उसने बताया कि पिता ने एक सुसाइड नोट भी भेजा है। जिसमें उसने लिखा है कि अब मैं गंगा में अपना शरीर त्यागना चाहता हूं।

बदायूं में दादी मीना देवी (45) और उनके साथ सो रही 3 साल की नातिन कल्पना की हत्या कर दी गई। दोनों के शव सुबह बिस्तर पर मिले। दोनों के सिर पर हमला किया गया था। बच्ची का चेहरा खून से सना था। दादी के गले पर भी निशान थे।

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। महिला के समधी के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। मृतक महिला का बेटा 10 साल पहले आरोपी की बेटी को भगा ले गया था। दोनों ने शादी भी कर ली है। वह इस समय चेन्नई में है। इसी को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *