Latest

कोहरा : भदोही में 5 गाड़ियां टकराई, 36 जिलों में बारिश का अलर्ट

Share News
5 / 100

मौसम का उलटफेर जारी है। अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। सुबह 30 जिलों में कोहरा छाया रहा। जालौन में विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। भदोही में हाइवे पर 5 गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गईं। इसमें 5 लोग चोटिल हो गए।

हादसा गोपीगंज इलाके में हुआ। पहले ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने टक्कर मारी। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पीछे से आ रही गाड़ियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन कोहरा इतना था कि कुछ दिखा ही नहीं। एक मैजिक गाड़ी और दो कार और भिड़ गई। इधर, कानपुर आने वाली 88 ट्रेनें 6 से 10 घंटे लेट आईं। शुक्रवार को अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • 12 जनवरी- बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। दिनभर सर्द हवाएं चलेंगी। सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा।
  • 13 जनवरी- सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में धूप निकलेगी। लेकिन सर्द हवाएं चलती रहेंगी।
  • 14 जनवरी- बादल छाए रहेंगे। शीतलहर के साथ कोहरा भी छाया रहेगा। विजिबिलिटी 100 मीटर रिकॉर्ड की जाएगी।

मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 से 72 घंटों में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। शुरुआत में कम पर बाद में तेज ठंड पड़ेगी। कई जिलों में धूप खिलेगी पर शाम तक बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। बादल आते ही दिन के तापमान गिरावट होगी। अयोध्या में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 10 जनवरी को शहर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम 65 प्रतिशत रही। हवा की गति 0.9 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से चल रही है। गाजियाबाद में कोहरा छाया हुआ है। सर्द हवाएं चल रही हैं। आज सुबह तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। दिन में भी धुंध जैसा मौसम रहेगा। आज हवा की 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *