google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Hindi News LIVE

वाराणसी : CM क्रूज पर चढ़ते वक्त, BJP नेताओं के साथ सिक्योरिटी ने की धक्का मुक्की

वाराणसी, देव दीपावली के 4 घंटे के मेगा शो के दौरान BJP नेताओं को धक्का-मुक्की का सामना भी करना पड़ा। ये वाकया CM योगी आदित्यनाथ के साथ क्रूज पर चढ़ने के प्रयास में हुआ। जिन लोगों के साथ CM सिक्योरिटी ने धक्का मुक्की की, उनमें BJP के 4 पूर्व मेयर भी शामिल थे।

दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट पर दीया जलाया और लेजर एंड साउंड शो देखने के लिए क्रूज की तरफ बढ़ने लगे। उनके पीछे विधायक नीलकंठ तिवारी और मेयर अशोक तिवारी थे। सिक्योरिटी ने उन्हें नहीं रोका, मगर जब BJP के और नेताओं ने क्रूज पर जाने का प्रयास किया, तो उन्हें रोक दिया गया।

क्रूज के रेंप पर चढ़ने के दौरान 4 BJP के पूर्व मेयरों से अभद्रता हुई और महिला पूर्व महापौर को धक्का देकर सिक्योरिटी ने गिरा दिया। योगी आदित्यनाथ सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने पहले पूर्व मेयर रामगोपाल मोहले को धक्का दिया, क्रूज पर जाने से रोकते हुए भला-बुरा कहा। उन्हें फंसा देखकर मंत्री रविंद्र जायसवाल आगे आए और सुरक्षाकर्मियों से बचाकर उन्हें अंदर ले गए। उनके पीछे मौजूद पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल को सबसे ज्यादा बेइज्जती का सामना करना पड़ा। CM सुरक्षा के सिपाही ने कौशलेंद्र का कॉलर पकड़ लिया। उनके अंदर जाने के प्रयास को रोकते हुए पीछे धक्का दे दिया और देर तक कालर पकड़े रहा।

जब कौशलेंद्र ने नाराजगी जताई तो सुरक्षाकर्मी भी उन पर हावी हो गया। हालांकि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, फिर आगे आए और किसी तरह खींचते हुए अंदर ले गए। इस तरह वो बच सके।

उनके पीछे पूर्व सांसद की बहू और पूर्व मेयर मृदुला जायसवाल भी मौजूद थीं। जब वे आगे आई तो धक्का देकर पीछे कर दिया। वो क्रूज तक जाने वाले रेंप पर चढ़ते वक्त ही फिसल गई। कुछ देर में संतुलित होकर आगे बढ़ीं तो गंगा नदी में गिरने से बची, धक्का-मुक्की के बीच वे पीछे लौटने लगी तो रेंप पर दोबारा फिसल गई। आखिरकार वो सीएम के साथ नहीं जा सकीं।

इसके अलावा BJP जिला, महानगर और क्षेत्रीय संगठन के कई पदाधिकारी सीएम के साथ क्रूज पर चढ़ने की मशक्कत करते रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से भंग इकाई हिन्दू युवा वाहिनी के कई पदाधिकारी क्रूज पर जाना चाहते थे, जिन्हें सिक्योरिटी इंचार्ज ने जमकर फटकार लगाई। नेताओं को डांटने के साथ ही धक्का देकर कई फीट पीछे धकेल दिया। हालांकि बाद में क्रूज चल दिया और कई नेता लौटने का इंतजार करते रहे।

काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार शाम देव दिवाली मनाई गई। CM योगी ने नमो घाट पर पहला दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा किनारे 84 घाटों और 700 मठों-मंदिरों में 25 लाख दीये जलाए थे।

15 लाख दीयों का इंतजाम पर्यटन विभाग ने और 10 लाख का समितियों व काशीवासियों ने किया था। 2024 में 20 लाख दीये जलाए गए थे।

लेजर शो और ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी हुई। आसमान सतरंगी नजर आया। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लेजर शो ने दीपोत्सव की खूबसूरती और बढ़ा दिया। दशाश्वमेध घाट पर होने वाली देव दीपावली इस बार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर रही। सीएम योगी ने क्रूज पर बैठकर इस पूरे आयोजन का आनंद लिया। पीएम मोदी ने देव दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महोत्सव ऑनलाइन देखा।

इस बार काशी की देव दिवाली ऑपरेशन सिंदूर थीम पर रही। CM योगी के साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा को नमन किया। CM ने हाथ हिलाकर काशी की जनता और पर्यटकों का अभिवादन किया। इससे पहले दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों और 42 रिद्धि-सिद्धि ने मां गंगा की महाआरती की। आरती में एक लाख लोग शामिल हुए। लोग इस पल को अपने कैमरे में कैद करते नजर आए। आरती के दौरान एक बच्ची गंगा में गिर गई। हालांकि, उसे एनडीआरएफ के जवानों ने तुरंत बाहर निकाल लिया।

दशाश्वमेध, अस्सी घाट पर टूरिस्ट की जबरदस्त भीड़ रही। चलना मुश्किल हो रहा था। देव दिवाली देखने फ्रांस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, वियतनाम समेत 40 देशों के टूरिस्ट आए। जयपुर और कोलकाता के 70 श्रद्धालु एक जैसी ड्रेस पहनकर पहुंचे। अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर से 20 लाख लोग काशी पहुंचे।

देवों की दीपावली की कहानी त्रिपुरासुर के संहार से जुड़ी है। तब शिव को त्रिपुरारी नाम मिलते ही देवता धरती पर उतर आए थे।

गंगा किनारे घाटों पर श्रद्धालुओं ने दीये जलाए। घाट किनारे भवनों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था।

देव दीपावली काशी ही नहीं, प्रयागराज और मथुरा में भी मनाई गई। प्रयागराज में 5 लाख और मथुरा 2 लाख दीये जलाए गए। इससे पहले अयोध्या में 19 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई थी। जिसमें राम की पैड़ी पर 29 लाख से ज्यादा दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *