News

संभल हिंसा के VIDEO:पुलिस ने पहली बार उपद्रवियों के 9 वीडियो जारी किए, कहा-पोस्टर छपवाएंगे, मुंह बांधे, हाथों में पत्थर…

पुलिस ने संभल हिंसा के उपद्रवियों के पहली बार ड्रोन वीडियो जारी किए। इनमें दिख रहा है कि उपद्रवी मुंह बांधे हुए हैं। हाथों में पत्थर लिए हुए थे। गाड़ियों पर पत्थर बरसा रहे हैं। लाउडस्पीकर से अनाउंस हो रहा था कि मस्जिद के सर्वे का काम पूरा हो गया। सब ठीक है। आप सभी अल्लाह के लिए अपने घर लौट जाएं, लेकिन उपद्रवी पीछे नहीं हटे। बीच-बीच में नारे लगाते रहे और पथराव करते रहे। पुलिस ने उपद्रवियों के ऐसे 9 वीडियो जारी किए हैं।

संभल SP कृष्ण कुमार ने मंगलवार को कहा- लगभग 2500 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। सभी लोगों की CCTV से पहचान की जाएगी और सभी को जेल भेजा जाएगा। उपद्रव करने वाले लोगों के पोस्टर छपवाए जाएंगे। इनके बारे में सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा।

SP कृष्ण कुमार ने कहा- हमारे सब-इंस्पेक्टर दीपक राठी जो कल हिंसा में घायल हो गए थे, उन्होंने 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा के सदर विधायक सुहैल इकबाल को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने भीड़ को उकसाया।

जियाउर्रहमान बर्क को पहले भी नोटिस दिया गया था। उन्होंने पहले भी भड़काऊ भाषण दिए थे। उन्हें ऐसा करने के लिए मना किया गया था। घटना में 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ SP कृष्ण विश्नोई ने कहा- सुबह 6 बजे से ही जामा मस्जिद पर पुलिस तैनात थी। शुरू से आखिर तक पूरे उपद्रव को करीब से देखा और झेला। SP ने बताया- जामा मस्जिद के पीछे, दाहिने और बाएं तरफ विशेष समुदाय के लोगों की कम्युनिटी है। संकरी गलियां हैं। गलियों से इकट्ठा होकर वो तुरंत वहां आ गए। किसी के कहने पर भीड़ आई थी।

पहले उन्होंने सर्वे रोकने की कोशिश की, फिर नारेबाजी की। लेकिन, सर्वे शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। बाहर भीड़ को देखते हुए सर्वे टीम को पुलिस अपनी निगरानी में लेकर कोतवाली गई। सर्वे पूरा होने के बाद भीड़ की तरफ से पत्थर फेंकने शुरू हुए, फिर बवाल बढ़ता गया। छतों से पथराव और फायरिंग की गई।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *