Crime News

मेरठ : युवती से छेड़छाड़ पर बवाल, ताबड़तोड़ फायरिंग

Share News

मेरठ , युवती से छेड़छाड़ और अगवा करने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। मुस्लिम पक्ष के लोग धारदार हथियार और तमंचे लेकर युवती के घर में घुस गए।

दोनों पक्षों में फायरिंग हुई और जमकर पत्थर चले। मारपीट में दोनों तरफ के 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर 3 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामला सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव का है। तनाव को देखते हुए पूरी रात गांव में कई थानों को पुलिस फोर्स तैनात रही।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह हिंदू पक्ष की युवती उपले बना रही थी। कुछ युवक पहुंचे और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। मुंह दबाकर जंगल में ले जाने लगे। किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से बचकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने गांव के लोगों से इसके बारे में बताया। ग्रामीणों ने दोपहर में पंचायत बुलाई। आरोपियों के माफी मांगने पर समझौता करा दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद मुस्लिम पक्ष के लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार व तमंचे लेकर आ गए। आरोपियों ने युवती के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। कई राउंड फायरिंग की। शोर सुनकर हिंदू पक्ष के लोग पहुंचे तो आरोपी पत्थर फेंकने लगे। थोड़ी देर में दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ। दोनों तरफ के 12 लोग घायल हो गए।

सांप्रदायिक बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सरधना, सरूरपुर व रोहटा थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। कई लोगों को हिरासत में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

एसपी देहात ने बताया कि मेहरमती गणेशपुर गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में माहौल शांत है, फोर्स लगी है। पीड़ित युवती के भाई की तहरीर पर मुस्लिम पक्ष के 8 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *