google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

मथुरा में कोड़ा मार होली, घूंघट में महिलाएं बलदेव के सखाओं को पीट रहीं

यूपी में दूसरे दिन भी होली खेली जा रही है। जहां मथुरा में कोड़ा मार होली हो रही है। वहीं, प्रयागराज में कपड़ा फाड़ होली पूरे रंग में है। मथुरा के बलदेव गांव में घूंघट में महिलाएं बलदेव के सखा के कपड़े फाड़ती हैं। फिर उसी कपडे़ का कोड़ा बनकर उनको मारती हैं। इस अनोखी होली को देखने के लिए एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचे हैं।

कोड़ा मार होली बलदेव मंदिर परिसर में ही होती है। मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 45 किमी है। इसमें गांव के पुरोहित परिवार के लोग शामिल होते हैं।

मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने एक महीने तक जगह-जगह होली खेली थी। इस दौरान मां यशोदा ने बड़े भाई बलदेव को उनकी देखरेख के लिए साथ भेजा था। लगातार होली देखने के बाद बलदेव का भी मन होली खेलने के लिए होता है। वह भी खोली खेलते हैं। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। यह जेठ और बहू के बीच की होली होती है।

उधर, प्रयागराज में लोकनाथ चौक पर कपड़ा फाड़ होली हो रही है। यहां हजारों की संख्या में युवा डीजे पर डांस कर रहे हैं। उन पर पानी और रंग डाला जा रहा है।

मथुरा में कोड़ा मार होली शुरू हो गई है। घूंघट में महिलाएं पहले बलदेव के सखा के कपड़े फाड़ रही हैं, फिर उसी कपडे़ का कोड़ा बनकर उनको पीट रही हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *