Hindi News LIVE

कपड़े प्रेस करने वाले आयरन से पत्नी का सिर कूंचा

प्रयागराज में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने इलेक्ट्रिक प्रेस से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ 8 वार किए। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। करीब 5 घंटे तक वह पत्नी को तड़पता देखता रहा। जब पत्नी की सांस थम गई।

तब उसने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को फोन किया। बोला- मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है। डेडबॉडी घर पर है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पति पत्नी की लाश के सामने बैठा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति ने बताया कि हर रोज पत्नी कहती थी कि अपनी मां-बहन को छोड़ दो। मेरे साथ रहो। बुधवार रात करीब 1: 30 बजे इसी बात को लेकर हम दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। घटना झूंसी थाना की है।

चमनगंज बाजार निवासी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि पंजाब के गुरदासपुर निवासी स्वीटा से मेरा अफेयर था। 12 नवंबर 2021 में हम दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी से मेरी एक 2 साल की बेटी भी है। शादी के बाद से ही स्वीटा मुझ पर अलग रहने का दबाव बनाने लगी।

मैंने उससे कहा कि मेरे पिता की मौत हो चुकी है। मां और बहन ही तो परिवार में हैं। मैं अकेला घर का कमाने वाला हूं। अगर मैं छोड़कर चला गया तो वह लोग कैसे रहेंगे। उनका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है।

मगर वह नहीं मानी। आए दिन वह झगड़ा करती। मेरे साथ भी मारपीट करती थी।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बुधवार रात भी हम दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसने मुझ पर हाथ उठा दिया। मेरे साथ मारपीट करने लगी। तभी मैंने आयरन प्रेस से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह मर गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं बैठा रहा। सुबह 6 बजे उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसीपी झूंसी कुंज लता ने बताया कि मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *