Hindi News LIVE

होर्मुज में उतरेगी भारतीय नेवी? जहाजों की बनेंगे ढाल!

तेहरान: ईरान-अमेरिका के युद्ध का असर अब पूरी दुनिया के समुद्री व्यापार पर दिखने लगा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मूज से गुजर रहे जहाजों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिस कारण तेल और गैस का व्यापार ठप है. इसके लिए अब भारत की सरकार बड़ा कदम उठाने पर विचार कर रही है. होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फंसे भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार नौसेना तैनात करने के विकल्प पर विचार कर रही है. NEWS की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने बताया कि करीब 40 जहाज और 1100 से ज्यादा भारतीय नाविक फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के आसपास प्रभावित हैं. इनमें से कई जहाज ईरान के पास समुद्री क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि ईरान ने भारत को आश्वासन दिया है कि भारतीय झंडे वाले जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा.

PMO में चल रही हाई लेवल मीटिंग

सूत्रों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की निगरानी में उच्चस्तरीय समीक्षा चल रही है. अधिकारियों के मुताबिक यह आकलन किया जा रहा है कि अगर सुरक्षा हालात और बिगड़ते हैं तो भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को व्यापारी जहाजों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जा सकता है.

जहाज मालिकों की क्या है मांग?

पश्चिम एशिया में फंसे जहाजों के मालिकों ने सरकार से नौसेना एस्कॉर्ट देने की मांग की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार इन मांगों की समीक्षा कर रही है और हालात के अनुसार जल्द फैसला लिया जा सकता है. हालांकि कुछ जहाज फिलहाल ईरान से सीधे सुरक्षित रास्ते के लिए बातचीत भी कर रहे हैं ताकि बिना सैन्य हस्तक्षेप के क्षेत्र से बाहर निकल सकें.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *