google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Politics

योगी बोले- पप्पू, टप्पू और अप्पू महागठबंधन के 3 बंदर

बिहार में यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- आपने महात्मा गांधी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा। गांधी जी के बंदरों ने हमें सिखाया था- बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो। लेकिन आज, इंडी गठबंधन में तीन और बंदरों आ गए हैं- ‘पप्पू, टप्पू और अप्पू’।

उन्होंने कहा- ‘पप्पू’ न तो सच बोल सकता है और न ही कुछ अच्छा कह सकता है। ‘टप्पू’ कुछ अच्छा नहीं देख सकता और ‘अप्पू’ सच नहीं सुन सकता। ये लोग एनडीए सरकार के विकास कार्यों को नहीं देख सकते। वे अपने आसपास हो रहे काम को सुन नहीं सकते। इसके बारे में बोल नहीं सकते। इसलिए वे झूठ और गलत सूचना फैलाते हैं।

उन्होंने एक बार फिर याद दिलाया- बंटेंगे तो कटेंगे। उन्होंने कहा- बंटेंगे नहीं और कटेंगे भी नहीं। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। बिहार को समृद्ध बनाएंगे। ये बातें योगी ने सोमवार को बिहार चुनाव के प्रचार के लिए दरभंगा के केवटी में एनडीए प्रत्याशी मुरारी मोहन झा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते वक्त कहीं। इसके अलावा योगी ने मुजफ्फरपुर और सारण में भी रैली की। यहां उन्होंने सपा-कांग्रेस को नाम लिए बिना खानदानी लुटेरा करार दिया।

उन्होंने कहा- राजद-कांग्रेस का एक पार्टनर सपा यूपी में है। ये लोग राम के विरोधी हैं। इन लोगों ने राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था। ये लोग हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। ये RJD-कांग्रेस और समाजवादी पार्टी घोर हिंदू द्रोही, राम द्रोही, मां जानकी के विरोधी हैं। जो राम का विरोधी होगा, मां जानकी की विरोधी होगा, हमारा भी विरोधी होगा। कांग्रेस ने कहा था- राम है ही नहीं। सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं।

योगी ने कहा- कांग्रेस गरीबों की योजनाओं का पैसा हड़प लिया करती थी। आज पीएम मोदी की सरकार में गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से इलाज का खर्चा सरकार उठा रही है। उन्होंने विपक्ष पर हमला जारी रखते हुए कश्मीर का जिक्र किया। कहा- गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ने कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त किया। धारा 370 हटाकर पाकिस्तानी घुसपैठियों को बाहर किया। कांग्रेस ने कश्मीर को हिंदू-विहीन बनाने का पाप किया था। आज 27 साल बाद एक फिल्मी सितारा कश्मीर घाटी लौट सका। ये कांग्रेस का काला इतिहास है।

योगी ने पांच साल पहले के अपने वादे को याद दिलाते हुए कहा- जब मैं यहां मुरारी मोहन झा के प्रचार के लिए आया था, तो कहा था कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा। आज रामलला विराजमान हो चुके हैं। अब मिथिला की पावन धरती पर मां जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। सीतामढ़ी में ये सपना साकार होगा। अच्छी सरकार चुनने का फल यही है- हमारी आस्था का सम्मान।उन्होंने यूपी-बिहार की कनेक्टिविटी का जिक्र करते हुए डबल इंजन सरकार की ताकत बताई। कहा- अयोध्या से दरभंगा आने में पहले 16 घंटे लगते थे, आज लखनऊ से सिर्फ 45 मिनट। राम-जानकी मार्ग का निर्माण शुरू हो चुका है। मोदी जी ने मखाना बोर्ड बनाकर मिथिला को सम्मान दिया। लाख की चूडिय़ों को नई पहचान दिलाने का काम चल रहा है। सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग से बंगाल, बिहार व यूपी जुड़ गए। दरभंगा का एयरपोर्ट हल्दिया-पटना होते हुए अयोध्या और प्रयागराज से जुड़ रहा है।

इसके बाद योगी ने मुजफ्फरपुर शहर में एनडीए प्रत्याशी रंजन कुमार के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जातीय हिंसा, रोड चोरी, तालाब चोरी, बूथ चोरी, ये आरजेडी का बिहार मॉडल था। महाठगी का मायाजाल फैलाने के लिए तीन बंदर पूरे बिहार को नए संकट में धकेलने का काम कर रहे हैं। मैंने तो माफिया का उपचार कर दिया है। ये बुलडोजर है, जो माफिया को जहन्नुम में पहुंचाने का काम कर रहा है। यूपी में अपहरण नहीं, दंगा नहीं सब कुछ चंगा है।

उन्होंने कहा- बिहार के अंदर विकास के कार्यों को लेकर जब कोई व्यक्ति सवाल करता था कि सड़क बननी चाहिए तो वे (राजद) लोग कहते थे कि सड़क नहीं बननी चाहिए, नहीं तो कहीं ऐसा ना हो आपके गलत कार्यों को रोकने के लिए पुलिस आ जाए। इन लोगों ने बिहार के अंदर किस प्रकार का माहौल बनाया था। खानदानी लुटेरों ने खानदानी माफियाओं को जन्म दिया और उसी को वे लोग पुन: दोहराना चाहते हैं।

ये आरजेडी, कांग्रेस और इनके सारे सहयोगी बिहार के विकास के ग्रहण हैं। इनको आने नहीं देना है। ये लोग जाति के नाम पर फिर से लड़ाएंगे। माफिया को फिर से अपना शार्गिद बनाएंगे। उन्हें आश्रय देंगे। हमें बंटना नहीं है। एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *