Crime News

फरीदाबाद : हनी ट्रैप केस में महिला गिरफ्तार

Share News
12 / 100

फरीदाबाद, हनी ट्रैप के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने एक महिला को व्यक्ति से 50 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला ने लखानी शोरूम के सहायक को धोखे से होटल में बुलकार फंसाया था। उसे बार बार रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठे जा रहे थे। वह 6 लाख पहले हड़प चुकी है ओर हाल ही में साढ़े 3 लाख रुपए की डिमांड की थी।

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि दिनेश नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह लखानी शो रूम में बतौर सहायक के पद पर 10 सालों से कार्य कर रहा है। लखानी कम्पनी द्वारा विश्वास नगर नई दिल्ली में खोले गए शो रूम ओपनिंग की जिम्मेदारी उसको को दी गई थी। वहां पर सफाई कर्मी से आरोपी महिला ने उसका नम्बर लिया। इसके बाद वर्ष 2019 जनवरी माह में दिल्ली निवासी महिला के उसे फोन आने लगे।

महिला ने उससे मिलने की इच्छा जताई और वह एस्कोर्ट मुजेसर मेट्रो स्टेशन फरीदाबाद आ गई। उसने बताया कि उसे कुछ जरूरी बात करना चाहती है। इसके बाद महिला शिकायतकर्ता को होटल में ले गई। दोनों कमरे में चले गये और समीर बानो (काल्पनिक नाम) ने कमरे में जाकर शिकायतकर्ता से अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए कहा। उसके मना करने पर आरोपी महिला ने कहा कि वह शोर मचाएगी और पुलिस को बुलाएगी और उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा देगी।

दिनेश का कहना है कि महिला ने उससे पैसे की मांग की। इसके लिए करीब 5-6 लाख रुपए अभी तक ऐंठ चुकी है। अभी हाल में आरोपी महिला ने 3.5 लाख रुपए की मांग की थी। अभी आरोपी महिला पैसे लेने के लिए फरीदाबाद आई थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने 50 हजार रुपए लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *