News

खुर्जा में युवक ने असलहा लहराया, बनाई रील

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में एक युवक का असलहा प्रदर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुर्जा देहात पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

वायरल वीडियो में युवक अपनी कमर में असलहा खोंसे हुए फिल्मी गानों पर रील बनाता और स्टंट करता दिख रहा है। वह खुलेआम हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। यह मामला खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के पहाड़गढ़ी (सलेमपुर) गांव का है। वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान कपिल राघव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की गई है। खुर्जा देहात पुलिस की टीम आरोपी कपिल राघव को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *