google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

बुलंदशहर में रुके थे भिवाड़ी में पकड़े गए 6 आतंकी, ली थी हथियार चलाने की ट्रेनिंग

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भिवाड़ी से 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया। इन आतंकियों को बुलंदशहर में आधुनिक हथियार उपलब्ध कराए गए और तीन दिन तक चलाने की ट्रेनिंग दी गई। यूपी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। अलवर के भिवाड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अल-कायदा का एक खतरनाक आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त कर दिया गया है। इस ऑपरेशन में 6 संदिग्धों को पुलिस ने भिवाड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तार किये गए ये सभी 6 लोग थाना क्षेत्र चौपानगी के सारेकला गांव के जंगलों में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे थे।

ये आतंकी रांची से बुलंदशहर आए, यहां तीन दिन रुकने के बाद भिवाड़ी गए। भिवाड़ी में एक दिन रुकने के बाद मेवात के जंगलों में रुके। इसके बाद फिर इन्हें भिवाड़ी भेजा गया, जहां देर शाम दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इनको गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए 6 संदिग्धों की पहचान रांची निवासी हसन अंसारी, एनामुल अंसारी, अल्ताफ, अरशद खान, उमर फारूक और शहवाज अंसारी के रूप में हुई है। इन्होंने कई और संदिग्धों के नाम भी बताए हैं, जिनकी पुलिस पहचान करने में जुटी है। इसके अलावा बुलंदशहर में भी जिस जगह ट्रेनिंग ली, वहां से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अलकायदा से प्रभावित होकर बने आतंकी मोड्यूल के 6 संदिग्धों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त स्पेशल सेल दिल्ली प्रमोद कुमार कुशवाह ने बताया- भिवाड़ी से गिरफ्तार किए गए युवक कुछ समय पहले बुलंदशहर, यूपी में हथियारों की ट्रेनिंग ली थी। यहां तीन दिन रुकने के बाद ये रांची चले गए। इसके बाद अब इनको आतंकी ट्रेनिंग के लिए मेवात के जंगलों में भेजा गया। इसके बाद इनको भिवाड़ी भेजा गया, जहां से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भिवाड़ी के‎ जिन पहाड़ों में अल-कायदा का आतंकी‎ ट्रेनिंग कैंप पकड़ा है, वो बेहद संवेदनशील इलाका है।‎ इसके 5 से 7 किलोमीटर के दायरे में भारतीय‎ वायु सेना का प्रतिबंधित क्षेत्र और नूंह का ‎नल्हड़ महादेव मंदिर है, जहां साल 2023 में‎ दंगे हुए थे।

जिन पहाड़ों से श्रद्धालुओं पर ‎गोलियां बरसी, वह स्थान भी महज 8 किलोमीटर ‎दूर है। देश की राजधानी से सटे इलाके में‎ दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई कर 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।‎

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *