Latest

मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा सह मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

बरकट्ठा, विधानसभा क्षेत्र के माननीय लोकप्रिय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी द्वारा बरकट्ठा स्थित दिव्य कल्याण आश्रम परिसर में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति दही-चूड़ा भोज सह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में विधायक कार्यकर्ता समेत आमजन मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्यअतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह सांसद कोडरमा माननीय श्रीमती अन्नपुर्णा देवी जी, माननीय विधायक, हजारीबाग श्री मनीष जैसवाल जी, जिप अध्यक्ष श्री उमेश मेहता जी समेत अन्य गणमान्य स्थानीय व प्रदेश के सम्मानित नेतागण शिरकत किए। सभी अतिथियों का विधायक अमित कुमार यादव जी ने पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। वही विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्र की जनता ने दही-चूड़ा, तिलकुट का लुत्फ उठाया।

विधायक ने कहा हर साल की भांति इस बार भी दही-चूड़ा सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस तरह के आयोजन से क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर मिलने का अवसर मिलता है। बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के हरेक पंचायत से लोग दही-चूड़ा सह मिलन समारोह में शामिल हुए और दही-चूड़ा, तिलकुट का लुत्फ उठाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक अमित कुमार यादव जी द्वारा आयोजित दही-चूड़ा सह मिलन समारोह में हैरान कर देने वाला जनसैलाब देखा गया। जिसके बाद विपक्ष के विरोधियों के नींद उड़ गई है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *