google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

आगरा : फौजी ने बेटे को गोली मारी, मौत

आगरा , बुधवार को पिता ने 14 साल के बेटे को गोली मार दी। फिर गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसका बेटे से किसी बात पर झगड़ा हो गया था। इस पर रिटायर फौजी पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे विवेक पर फायर कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वो नशे में भी था। ये घटना थाना सदर क्षेत्र की है।

आगरा में बुधवार को पिता ने 14 साल के बेटे को गोली मार दी। पिता एक साल पहले ही फौज से रिटायर हुआ था। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया। बात सिर्फ इतनी सी थी कि पिता ने बेटे से भैंसों की साहनी करने के लिए बोला था। फिर बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद आया, तो उसे नहीं मिली।

इस बात पर वो इतना गुस्से में आ गया, कि कमरे में गया, पिस्टल लेकर आ गया। फायर कर दिया। बेटा खून से लथपथ जमीन में गिर गया। वो आरोपी पिता भाग गया। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ये घटना राजपुर चुंगी के रामविहार कॉलोनी का है।

आरोपी पिता का नाम धीरज सिंह है। उसके घर में भैंसें हैं। बेटे का नाम विवेक है, जिसकी 14 साल है। शाम को 4:30 बजे पिता ने देखा कि साहन नहीं हुई। इस बात पर वो गुस्सा गया। आवाज सुनकर घर वाले आ गए। पिता डर गया और धक्का देकर भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *