google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Hindi News LIVE

अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर एक साथ बोला हमला

ईरान पर इजरायल ने हमला कर दिया है, जिसके बाद मिडिल ईस्ट में हालात अचानक बेहद खतरनाक हो गए हैं. इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान पर ‘प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक’ यानी पहले हमला करने की कार्रवाई करने का दावा किया है. इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि यह हमला संभावित खतरे को देखते हुए किया गया. हमले के बाद पूरे इजराइल में इमरजेंसी लगा दी गई है, क्योंकि सरकार को डर है कि ईरान जवाब में ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर सकता है. इजरायल में सायरन भी बज रहे हैं.

इजरायल के एक सुरक्षा अधिकारी ने दावा किया है कि हमले का निशाना सिर्फ सैन्य ठिकाने नहीं बल्कि पूरा ईरानी शासन था. अधिकारी के मुताबिक ऑपरेशन में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई भी संभावित टारगेट में शामिल थे. उन्होंने कहा कि दिन के समय किए गए इस हमले से ईरान पूरी तरह चौंक गया. रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल की रणनीति सिर्फ हमले तक सीमित नहीं बल्कि ईरान की नेतृत्व और सुरक्षा संरचना को कमजोर करने की है. ईरान पर जारी हमलों के बीच इराक के आसमान में मिसाइलें देखे जाने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल और अमेरिका की ओर से दागी गई क्रूज मिसाइलें ईरान की तरफ जाती हुई नजर आईं. मिडिल ईस्ट में बढ़ते टकराव के कारण कई देशों के ऊपर से गुजरने वाले हवाई रास्ते खतरे में आ गए हैं और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

अल जजीरा को एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया है कि हवाई हमलों का मकसद ईरान की सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करना और उसकी सैन्य क्षमता को तोड़ना है. अधिकारी ने कहा कि हमले बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं और आगे भी जारी रह सकते हैं. वहीं इजरायल के एक अधिकारी ने N12 को बताया कि कम से कम चार दिन तक तेज संयुक्त हमले करने की तैयारी है. अधिकारी ने कहा कि इन हमलों के बाद तेहरान पहले जैसा नहीं दिखेगा.

Iran Par Hamla: ईरान की राजधानी तेहरान में सुबह 10 बजे के बाद धमाकों की दूसरी लहर की खबर आई है. मेहर न्यूज के मुताबिक पहले करीब 9:30 बजे तीन जगह धमाके हुए थे, जिसके बाद राजधानी के कम से कम दो और इलाकों को निशाना बनाया गया. इस बीच रॉयटर्स को एक इजरायली सुरक्षा सूत्र ने बताया है कि यह ऑपरेशन कई महीनों से प्लान किया जा रहा था और हमले की तारीख हफ्तों पहले तय कर ली गई थी.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *