Live News

अनिरुद्धाचार्य बोले- अखंड भारत का विचार हमारे सांस्कृतिक उत्थान का मार्ग है

बुलंदशहर में सिकंदराबाद में बृहस्पतिवार को श्रीमद् भागवत कथा के बाद कथा स्थल के पास प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता के दौरान, प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहां की बिहार और झारखंड मैं योगी बाबा को पांच साल का मुख्यमंत्री होना चाहिए। जिससे वहां भी सुधार हो जाए। भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की सरकार इस पर शीघ्र कानून बनाए। अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो हिंदुओं का कश्मीर जैसा हाल होगा।

कुंभ में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर कहीं गई बात पर उन्होंने कहा कि क्या मक्का में हिंदुओं का प्रवेश वर्जित नहीं है, इस तरह के दोहरे आचरण से हिंदुओं को बचने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि विदेशों में शिक्षा और चिकित्सा पूर्ण रूप से फ्री है क्या हमारे यहां की सरकार इस तरह का कार्य नहीं कर सकती है। यहां पर सरकार द्वारा फ्री की रेवड़िया लगातार बांटी जा रही है, इस तरह से देश तरक्की की राह पर नहीं चल सकता है।

उन्होंने आज के युवाओं के बारे में बताते हुए कहा आज का युवा पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित होकर अपने संस्कार खो रहा है, जिससे लिए कहीं ना कहीं उनके माता-पिता भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सभी माता पिताओं की पूर्ण जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चो के अंदर संस्कार पैदा कर उनको संस्कारी बनाए और अपनी संस्कृति से उनको रूबरू करवाए।

उन्होंने यह भी कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार बनी है तब से प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं में भी बहुत सुधार हुआ है। संविधान और मनुस्मृति पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि संविधान और मनुस्मृति पर वो लोग ज्ञान देते हैं जिन्होंने आज तक उनको पढ़ा भी नहीं है।

अखंड भारत की परिकल्पना पर अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए बांग्लादेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वहाँ हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं केंद्र सरकार को इसका जवाब देते हुआ उचित कार्यवाही करनी चाहिए।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *