Live News

बुलंदशहर : नवविवाहिता के साथ दरिंदगी, देवर और दो मामू पर लगाया रेप का आरोप

Share News

बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के भंवरा गांव में एक 28 वर्षीय नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष पर रेप, कुकर्म और यातनाएं देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने गुलावठी कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसके देवर और ससुराल पक्ष के दो मामूओं ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वहीं, उसके पति ने भी उससे जबरदस्ती कुकर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल में उसे पहरे और बंदिशों में रखा जाता था। मौका मिलते ही वह रात को घर से निकलकर जंगल के रास्ते अपने मायके चिढ़ावक पहुंची। वहां उसने अपनी आपबीती परिजनों और गांव के प्रधान को बताई। इसके बाद 112 नंबर पर कॉल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

पहले भी हो चुका था समझौता, पर हालात नहीं बदले

पीड़िता ने यह भी बताया कि इससे पहले 30 नवंबर को उसके पति, सास और ननद ने उसकी मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की थी। तब उसने 112 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर उसे ससुराल भेज दिया था।हालांकि, पीड़िता का कहना है कि समझौते के बाद भी उसे प्रताड़ित किया गया। उसे भूखा रखा जाता और मानसिक व शारीरिक यातनाएं दी जाती रहीं।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले भंवरा गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान और प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार शाम, पीड़िता परिजनों के साथ गुलावठी कोतवाली पहुंची और तहरीर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुलावठी कोतवाली के अधिकारियों ने कहा, “तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *