अररिया : सड़क खूनी खेल, सत्तू बेचने वाले ने ड्राइवर की रेत दी गला
अररिया के फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड के समीप एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां किसी विवाद के चलते एक सत्तू बेचने वाले शख्स ने धारदार हथियार से सरेआम एक पिकअप ड्राइवर का गला काटकर उसकी हत्या कर दी. हमला इतना जबरदस्त था कि ड्राइवर का सिर धड़ से अलग हो गया. इस खौफनाक घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है.

