Dailynews

लाहौर से सियालकोट पर बरसने लगे बम, इंडियन आर्मी बरपा रही कहर, चारों ओर मची भगदड़

पाक‍िस्‍तानी आर्मी ने जम्मू में ताबड़तोड़ हमले क‍िए हैं. ड्रोन और मिसाइलों से टारगेट क‍िया है. पठानकोट एयरबेस पर भी अटैक क‍िया गया है. पाक‍िस्‍तानी आर्मी के निशाने पर ज्‍यादातर सैन्‍य बेस हैं. इसके बाद एयर‍ डिफेंस सिस्‍टम S400  को एक्‍ट‍िव कर द‍िया गया. उसने 8 मिसाइलों और ज्‍यादातर ड्रोन को हवा में ही मार ग‍िराया है. जम्‍मू अटैक का लाइव अपडेट यहां पढ़ें…

NSA अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी को मौजूदा हालात की जानकारी दी. उधर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीएम मोदी से बात की है.

सियालकोट में ही बाजवाड सेट पर हमला हुआ है. यहीं पर पाक‍िस्‍तानी आर्मी का सबसे मजबूत एयरबेस है. अगर वहां अटैक क‍िया गया तो पाक‍िस्‍तान घुटनों पर आने को मजबूर हो जाएगा.

पाक‍िस्‍तान की एयर डिफेंस सिस्‍टम पहले ही भारत ध्‍वस्‍त कर चुका है. ऐसे में भारत का अटैक और भयानक होने वाला है. आज की पूरी रात भारत हमला कर सकता है. एंटी रडार मिसाइल का भी इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है. भारत का पलटवार शुरू हो गया है. सूत्रों के मुताबिक- इंडियन आर्मी लाहौर से लेकर सियालकोट तक पर लगातार बम बरसा रही है. इससे दोनों शहरों में अफरातफरी मची हुई है. लोग इधर उधर भाग रहे हैं.

सूत्रों के मुताबिक, भारत ने सियालकोट पर बड़ा हमला क‍िया है. जम्‍मू में अटैक के कुछ ही देर बाद भारत ने यह अटैक कर द‍िया. इसके बाद से पाक‍िस्‍तान की हालत खराब होनी तय है.

सूत्रों के अनुसार, इंटरनेशनल बॉर्डर के निकट लड़ाकू हवाई गश्त के दौरान भारतीय वायु रक्षा इंटरसेप्टर ने पाकिस्तानी वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमान फाल्कन को मार गिराया.

जम्‍मू की रहने वाली वेद‍िका ने सोशल मीडिया में लिखा, जम्मू में रहती हूं, लेकिन मुझे हमारी सेना पर बहुत गर्व है, वे हमें सुरक्षित रखेंगे! लेकिन मेरी मां बहुत डरी हुई हैं, लेकिन मेरे दादाजी चाट पर कुर्सी दाल के बैठे हैं. उन्‍हें भरोसा है क‍ि पाक‍िस्‍तान की बर्बादी की कहानी यहीं से लिखी जाएगी.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *