google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

 बुलंदशहर : 4 साल की मासूम से बुजुर्ग ने रेप किया

5 / 100 SEO Score

बुलंदशहर में 4 साल की दलित बच्ची से 85 साल के बुजुर्ग ने रेप किया। बच्ची छत पर खेल रही थी। तभी पड़ोस के बुजुर्ग ने बच्ची से हैवानियत की। चीख पुकार सुनकर बच्ची की मां छत पर पहुंची। देखते ही बुजुर्ग वहां से चला गया।

मां बच्ची को लेकर अस्पताल गई। जहां उसका इलाज चल रहा। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला स्याना के नरसैना थाना क्षेत्र का है।

बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बेटी खेलते-खेलते छत पर पहुंच गई। मैं नीचे काम कर रही थी। थोड़ी देर बाद बच्ची की चीखने की आवाज सुन कर मैं छत पर दौड़ी। देखा तो पड़ोस के बाबा बच्ची के साथ गलत कर रहे थे।

मुझे देखते ही वह चले गए। मैं बच्ची के पास पहुंची। वह खून से लथपथ थी। बस रोए जा ही थी। मैंने गोद में उठा लिया। बच्ची दर्द से रो रही थी। उसे लेकर अस्पताल गई। डॉक्टर ने उसका इलाज किया। मैं चाहती हूं कि आरोपी को फांसी हो।

पुलिस से हमने शिकायत की है। उसने मेरी मासूम सी बच्ची के साथ गलत किया। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसी ऐसा करेगा नहीं सोचा था। बच्ची के पिता ने बताया कि चीखने की आवाज सुनकर मेरी पत्नी छत पर पहुंची। उसकी हालत देख वह डर गई। उसने घटना के बारे में मुझे बताया। मैं घर के बाहर था उस समय। घर पहुंचा तो बेटी रो रही थी। उसे अस्पताल लेकर गया, और इलाज कराया।

मेरी बेटी तो अपनी मम्मी की पीछे-पीछे छत पर गई थी। उसकी मां नीचे आ गई। उसने बच्ची को नहीं देखा। बच्ची छत पर ही खेलने लगी। तभी पड़ोसी उसे उठा ले लगा और उसके साथ हैवानियत की।

5 / 100 SEO Score
Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *