google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

बुलंदशहर : बारिश की संभावना, 8 डिग्री तक गिर सकता है पारा

जिले में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार को भले ही दिन में तेज हवाओं से थोड़ी राहत मिली हो, लेकिन शाम होते-होते उमस और तापमान ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार और सोमवार को भी इसी तरह की गर्मी बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से जिले में मौसम का रुख बदलेगा। बारिश की शुरुआत के साथ अधिकतम तापमान में एक साथ 9 डिग्री की गिरावट आ सकती है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रहेगा, वहीं मंगलवार को यह घटकर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है। बाजारों और दफ्तरों में भी कामकाज प्रभावित हुआ है। अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। फिलहाल, राहत की उम्मीद सिर्फ मंगलवार से है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *