Live News

बुलंदशहर : 18 अप्रैल को आएंगे सीएम योगी

बुलंदशहर, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने 18 अप्रैल को सिकंदराबाद के झज्जर में प्रस्तावित मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर सांसद डॉ महेश शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि 18 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ झज्जर आ रहे हैं। वह सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के समर्थन में जनसभा करेंगे। यह जनसभा क्षेत्र की ऐतिहासिक जनसभा होगी। विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 से अधिक सीटें मिलेगी। उन्होंने अपील की की लोग जनसभा में भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *