Crime News

बुलंदशहर : डोसा काटने को लेकर  दो हलवाइयों की पिटाई

बुलंदशहर के जहाँगीराबाद में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान डोसा काटने को लेकर हुए विवाद में दो हलवाइयों की पिटाई का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात एक बारात घर में कारीगर अजय जोशी डोसा बना रहे थे। एक व्यक्ति ने डोसा मांगा, जिसे कारीगर ने बीच से काटकर दे दिया।

इस बात पर आरोपी भड़क गया और कारीगर से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अजय जोशी और गोविंद जोशी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद एक दर्जन से अधिक लोगों ने दोनों कारीगरों की पिटाई कर दी।

जिले के हलवाई समुदाय ने पुलिस कप्तान से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत कर गंभीर धाराओं के बजाय मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी को भी किसी की पिटाई करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने मामले की जांच सीओ अनूपशहर को सौंप दी है और आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *