google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

कॉन्स्टेबल की गला काटकर हत्या, चाकू और फावड़े से किए कई वार

इटावा , यहां पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर शाम सिपाही का किसी बात को लेकर ताऊ से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद ताऊ ने नाती ने मिलकर सिपाही पर फावड़े और चाकू से हमला कर दिया।

उसके सिर, गले और सीने में ताबड़तोड़ वार किए। जब तक सिपाही की मौत नहीं हो गई, तब तक उसे मारते रहे। वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना सैफई क्षेत्र के गोपेपुरा गांव की है।

कॉन्स्टेबल अनिल कुमार यादव की तैनाती मथुरा में थी। साल 2006 में अनिल यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 14 और 16 साल है। घरवालों ने बताया कि अनिल सीओ की गाड़ी चलाते थे। शुक्रवार को अनिल छुट्टी लेकर आलू की खुदाई करवाने के लिए गोपेपुरा गांव आए थे। देर शाम ट्यूबल पर अनिल का अपने ताऊ दर्शन सिंह यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

पहले दोनों में हाथापाई हुई, तभी दर्शन का नाती आ गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर फावड़े और चाकू से सिपाही पर हमला बोल दिया। इसमें सिपाही बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद दर्शन नाती के साथ फरार हो गया। इसके बाद सिपाही के घरवालों ने इसकी सूचना पर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने दर्शन सिंह को नाती के साथ गांव के बाहर से गिरफ्तार किया।

SSP संजय कुमार ने बताया कि सिपाही की हत्या उसके ताऊ दर्शन सिंह ने नाती के साथ मिलकर की है। सिपाही के शरीर पर अनगिनत चोट के निशान मिले हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू और फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *