UP में नौतपा में भीषण गर्मी और उमस
लखनऊ में बुधवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। हवा बिल्कुल बंद रही और तापमान चढ़ता गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गर्मी से राहत की संभावना न के बराबर बताई है।
ज्येष्ठ माह और जून की शुरुआत के साथ लखनऊ का मौसम अब पूरी तरह से गर्मी के चरम पर पहुंचता दिख रहा है। बुधवार सुबह 8 बजे से ही सूरज की तपिश ने शहर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। दोपहर तक पारा 38 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। हवा की गति न के बराबर रही जिससे उमस और ज्यादा बढ़ गई।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अभी बंगाल की खाड़ी में मानसून की गति धीमी है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी बनी रहेगी। लखनऊ में अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में कोई खास गिरावट की उम्मीद नहीं है। उमस और बढ़ेगी क्योंकि हवा की गति भी धीमी बनी रहेगी।
ष्ठ की तपती दोपहरों में राहत के संकेत मिलने लगे हैं। राजधानी में बीते कुछ दिनों से पारा 37 से 39 डिग्री के बीच है। हालांकि मंगलवार की शाम चली ठंडी हवाओं की वजह से एक उम्मीद बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आज फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें लखनऊ भी शामिल है।
लखनऊ में आज का मौसम
- अधिकतम तापमान: 38°C
- न्यूनतम तापमान: 29°C
- आर्द्रता: 60%
- हवा की गति: 18 किमी/घंटा (पूर्व दिशा से)
- आकाशीय स्थिति: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
- बारिश की संभावना: 5%
पारा चढ़ा, पर लू नहीं- राहत की बात
अगले 24 घंटे में 38 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान। लू का खतरा नहीं। बंगाल की खाड़ी से मानसून की दस्तक जल्द होने की उम्मीद।
अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान
- 29 मई- आंशिक बादल, अधिकतम 38°C, न्यूनतम 28°C
- 30 मई-गरज के साथ छींटे, अधिकतम 37°C, न्यूनतम 27°C
- 31 मई-धूप और बादल, अधिकतम 38°C, न्यूनतम 28°C
- 1 जून- आंशिक बादल, अधिकतम 39°C, न्यूनतम 29°C
- 2 जून-धूप, अधिकतम 40°C, न्यूनतम 30°C