Hindi News LIVE

भारत में फ्यूल सप्लाई फुल! खाड़ी में जहाज और भारतीय सुरक्षित

 दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. पेट्रोलियम मंत्रालय की सचिव सुजाता शर्मा ने साफ किया कि देश में एलपीजी का घरेलू उत्पादन 40% तक बढ़ गया है. मंत्रालय के अनुसार अगले दो महीनों के लिए क्रूड ऑयल की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है. सुजाता शर्मा ने बताया कि पड़ोसी देशों में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन भारत में हालात स्थिर हैं. सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर कीमतों को नियंत्रण में रखा है. इसके साथ ही प्रवासी मजदूरों के लिए 30 हजार छोटे सिलेंडर भी जारी किए गए हैं.

शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बंदरगाहों की सुरक्षा पर अहम जानकारी दी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय जहाज और उनमें सवार नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं. सरकार लगातार अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर नजर बनाए हुए है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने फ्रांस में हुई उच्च स्तरीय बैठकों का जिक्र किया. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जी7 देशों के साथ बैठक में यूएनएससी सुधारों पर जोर दिया. भारत ने स्पष्ट किया है कि वैश्विक संकटों के बीच वह अपनी ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *