Crime News

गाजियाबाद : पैसा डबल करने का नया तरीका, गड्डी में ऊपर-नीचे 500 का नोट और बीच में लगाते थे सफेद कागज

गाजियाबाद पैसा डबल करने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले गैंग को शुक्रवार को पुलिस ने पकड़ लिया। एक महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनसे नकली नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं। ये गैंग गड्डी में ऊपर नीचे 500 का नोट और बीच में सफेद कागज लगाकर लोगों को चूना लगाता था।

पुलिस ने बताया कि 4 जनवरी को सतेंद्र त्यागी निवासी सेवानगर ने थाना नंदग्राम पर धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए कई टीमों का गठन किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी गई। सर्विलांस और लोकल इनपुट के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपी दबोच लिए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *