google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
News

गाजियाबाद पुलिस ने दुजाना गैंग के कुख्यात बुलन्दशहर निवासी अब्बास को मारी गोली

गाजियबाद पुलिस ने मंगलवार देर रात कुख्यात अब्बास को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। अब्बास बुलंदशहर का रहने वाला है, जो दुजाना गैंग के लिए काम करता था। इसी गैंग के बलराम ठाकुर को जुलाई माह में पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसी गैंग ने मसूरी से व्यापारी को अपहरण कर रंगदारी वसूली की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे पुलिसकर्मी टांगकर ले कर आए।

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र से 13 जुलाई 2025 को दुजाना गैंग के कुख्यात बलराम ठाुकर ने अपने गुर्गों के साथ ट्रांसपोर्टर का अपहरण कर बंधक बनाकर अवैध रूप से फिरौती वसूली। जिससे जेवरात भी लिए गए थे। इस मामले में मसूरी थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया।

मंगलवार रात को पुलिस को सूचना मिली की कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना व बलराम ठाकुर गैंग के लिए काम करने वाले अब्बास उर्फ बाबू को नाहल चौराहे पर घेर लिया। जो बाइक से भागने लगा, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इस बीच इंस्पेक्टर मसूरी अजय चौधरी और स्वाट टीम ने जवाबी फायरिंग की तो कुख्यात के पैर में गोली लगी। जिसने खुद को बलराम ठाकुर के लिए काम करने की बात कही। घायल अब्बास उर्फ बाबू पुत्र लियाकत अली बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सांकनी गांव का रहने वाला है। जिस पर 9 केस दर्ज हैं। अब्बास पर गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ में केस दर्ज हैं। जो दुजाना गैंग के लिए रंगदारी और फिरौती वसूलता था।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *