News

ग्रेटर नोएडा: बिजली जाने पर सोसाइटी में विवाद, कई घायल

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित इको विलेज वन सोसाइटी में रात को बिजली जाने के बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सोसाइटी के रेजिडेंट्स और सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प हो गई।

घटना रात को हुई जब अचानक सोसाइटी की बिजली चली गई। रेजिडेंट्स ने जब फैसिलिटी टीम से इस बारे में पूछताछ की तो बात बिगड़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि फैसिलिटी टीम ने सभी गार्डों को बुला लिया। गार्डों ने लाठी-डंडों से रेजिडेंट्स पर हमला कर दिया। इस हमले में कई रेजिडेंट्स को चोटें आईं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फैसिलिटी टीम के कर्मचारी और गार्ड रेजिडेंट्स को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं।

पुलिस को मामले की शिकायत की गई है। पुलिस वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *