News

मथुरा के नंद बाबा मंदिर में जमकर उड़ रहा गुलाल

मथुरा में गुरुवार को नंदगांव की रंगीली चौकी पर लट्‌ठमार होली खेली जा रही है। सजी-धजी राधारानी की सखियां बरसाना से आए हुरियारों पर लट्‌ठ बरसा रही हैं। हुरियारे उनके हमलों को अपनी ढाल से रोक रहे हैं।

इस दौरान जमकर अबीर गुलाल भी उड़ाया जा रहा। साथ ही लोग डांस कर रहे हैं। लट्‌ठमार होली देखने के लिए देश-विदेश से करीब 10 लाख लोग नंदगांव पहुंचे हैं।

नंदगांव में भगवान श्रीकृष्ण का बचपन बीता था, जबकि बरसाना में राधाजी पली-बड़ी हुई थीं। इन दोनों गांव के बीच सिर्फ 8 KM की दूरी है।

द्वापर युग से परंपरा रही है कि पहले नंदगांव से श्रीकृष्ण के सखा बरसाना में होली खेलने जाते हैं। उसके अगले दिन बरसाना के हुरियारे नंदगांव में लट्‌ठमार होली खेलने आते हैं। नंदगांव में लठ्‌ठमार होली खेलने के लिए बरसाना के नन्हें ग्वाल उत्साह और उमंग के साथ पहुंच गए हैं। सिर पर पारंपरिक ढाल धारण किए ये बाल गोपाल रंग और गुलाल की बौछारों के बीच लठमार होली की अनोखी परंपरा निभाएंगे।

मान्यता है कि यह परंपरा राधा-कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी है। जहां नन्दगांव की गोपियां बरसाना के ग्वालों पर लाठियों से प्रहार करती हैं तो दूसरेऔर ग्वाल ढाल से अपना बचाव करते हैं। होली स्थान रंगीली चौक को भव्य और आकर्षक रूप में सजाया गया है। वहीं नंदबाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। यहां श्रद्धालु जमकर अबीर-गुलाल उड़ा रहे हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *