Hindi News LIVE

हरियाणा CM का शपथग्रहण 17 अक्टूबर को, तीसरी बार तारीख बदली, PM मोदी शामिल होंगे

हरियाणा सीएम का शपथग्रहण समारोह अब 17 अक्टूबर को होगा। यह तीसरी बार है जब प्रदेश के सीएम के शपथग्रहण समारोह की तारीख बदली गई है। इससे पहले 12 और 15 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी।

शुक्रवार शाम को केंद्रीय नेतृत्व ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिल्ली बुलाया था। यहां सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। जहां देर रात तक बैठक हुई, जिसमें शपथग्रहण समारोह और सैनी मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

इसमें नायब सैनी के साथ अनिल विज, कृष्ण मिड्‌ढा, कृष्ण बेदी, अरविंद शर्मा, महिपाल ढांडा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान और विपुल गोयल शपथ ले सकते हैं।

पंचकूला के परेड ग्राउंड में होगा सीएम का शपथ ग्रहण पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में शपथग्रहण समारोह होगा। यहां तैयारियां चल रही हैं। मंच बनाया जा रहा है। सड़कों की सफाई हो रही है। करीब 10 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं। 11 अक्टूबर को पूर्व सांसद संजय भाटिया और एडीजीपी आलोक मित्तल ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का जायजा लिया था।

11 अक्टूबर को पंचकूला के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हलचल तेज हुई। सबसे पहले करनाल से पूर्व सांसद संजय भाटिया यहां पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद ADGP आलोक मित्तल ग्राउंड पर पहुंचे। परेड ग्राउंड के आसपास सड़क बनने का काम शुरू हुआ।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *