Latest

हजारीबाग : नए भारत की है पहचान, हर घर तिरंगा अभियान.

HarGharTiranga अभियान के तहत आज बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बगोदर प्रखंड के दोनों मंडलों की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए बगोदर पूर्व विधायक श्री नागेन्द्र महतो।इस अवसर पर प्रमुख आशा राजा,जिप सदस्य सह मंडल अध्यक्ष दुर्गेश साहू,जिप सदस्य रीता प्रसाद,मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी,मुखिया तुलसी तलवार,मुखिया शालिग्राम प्रसाद,भाजपा नेता राजू सिंह,महेश मिश्रा,जितेंद्र सिंह,सुखदेव राणा,जिबलाल महतो,जगदीश महतो,मनोज सिंह,रवि सिंह,दीपू मंडल,सोनू सिंह,दौलत महतो,दीपक साव,धनंजय सिंह,सुरेश मंडल,कार्तिक मंडल,दिलीप साव,शंकर महतो,धनंजय कुमार,बीरू सिंह,बंटी रंजन,विवेक भागवत,पटेल बजरंगी,समय सिंह,चंदन महतो, रघु सोनी, महादेव सिंह,मनोज सिंह, बबलू राय,राजकुमार साव सहित सैकड़ों ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें।

चलकुशा प्रखंड में हर घर तिरंगा यात्रा के निमित्त मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें वीर शहीदों को नमन किया गया।मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल , दिनेश सिंह,लखन साव,वासुदेव साव, वीरेंद्र यादव, शंकर ठाकुर, इंद्रदेव चौधरी, सुखदेव सिंह, केदार यादव, रामदेव यादव, रामजीत रजक, सुरेन्द्र सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।दीपक कुमार देशभक्ति के जयघोष के साथ बरकट्ठा में निकली ”तिरंगा यात्रा”
बरकट्ठा : भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में बरकट्ठा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ”भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ यह यात्रा बरकट्ठा ब्लॉक मैदान से शुरू की गई।

09 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे ”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत यह “तिरंगा यात्रा” कई स्थानों पर स्वागत के साथ आगे बढ़ी।

इस अवसर पर विधायक ने कहे : “हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि वह ”हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेकर दूसरों को भी प्रेरित करें।

“हर घर तिरंगा अभियान” को राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा, “यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करेगी और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करेगा। यह अभियान राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देशवासी इस अभियान में देशभक्ति की भावना के साथ भाग ले रहे हैं।

यह “तिरंगा यात्रा” लगभग एक किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस “तिरंगा यात्रा” में बरकट्ठा प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया एवं शोभा बढ़ाये। तिरंगा यात्रा में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सड़क पर एक किलोमीटर लंबी लाइन में खड़े लोग देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा रैली में शामिल हुए।

इस “तिरंगा यात्रा” में झारखंड प्रदेश, जिला एवं प्रखंड के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रखंड क्षेत्र के सम्मानित वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा थामकर हिस्सा लिया।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *