Dailynews

प्रत्येक देशवासी में राष्ट्र भावना होना आवश्यक- मदन राठौड़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

Share News
1 / 100

चौमूँ। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र नगर एवं देहात चौमूँ द्वारा पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में हजारो राष्ट्र प्रेमियों के साथ गढ़ गणेश मंदिर, चौमूँ से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने रवाना किया। तिरंगा यात्रा गढ़ गणेश जी से प्रारंभ होकर बावड़ी गेट, त्रिपोलिया बाज़ार, सदर बाजार, चौपड़, नया बाज़ार, रावण गेट होते हुए धोली मंडी, थाना मोड़ और बस स्टैंड से गढ़ गणेश जी के समापन किया गया।

हजारो की संख्या में उपस्थित लोगो ने हाथो में तिरंगा लिए भारत माता और देशभक्ति जयकारों के साथ आगे बढ़े। 151 फ़ीट लम्बे तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारो से पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा का मुख्य मार्गो पर व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आमजन द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियो द्वारा फूलो का गुच्छा भेंट कर स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि प्रत्येक देशवासी में राष्ट्र भावना होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में आज का युवा महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा में हज़ारो की संख्या में उपस्थिति देखकर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओ की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि चौमूँ की जनता को रामलाल शर्मा से आत्मीय लगाव है और जनता में उनके प्रति स्नेह है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पधारे अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में हजारो की संख्या में पधारे राष्ट्र प्रेमियों का भी मैं तहेंदिल से आभार व्यक्त करता हूँ, आप सभी का जोश और जुनून आपकी राष्ट्र के प्रति भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में आज का नया भारत दुश्मन को घर में घुसकर जवाब देना जानता है और आने वाले समय में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व करेगा। तिरंगा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र भारत माता की सजीव झांकी रही। स्कूली छात्र छात्राओ और स्काउट के छात्र भी यात्रा में शामिल हुए। पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा में मुख्य मार्गो पर तैनाती रही और यात्रा के दोरान एसीपी अशोक चौहान और थानाधिकारी प्रदीप शर्मा उपस्थित रहें।


इस मोके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, प्रभारी सतवीर यादव, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, कालाडेरा मण्डल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, बाँसा मण्डलअध्यक्ष श्रीराम शर्मा, गोविन्दगढ़ कार्यवाहक मण्डल अध्यक्ष गोपाल डेनवाल, प्रधान रामस्वरूप यादव, उपप्रधान कमला जयप्रकाश चौधरी, पूर्व प्रधान महेश मीणा, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दूसाद, अर्चना कुमावत, नानुराम सैनी, पूर्व उपाध्यक्ष कालूराम जाट, दिनेश गोरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयूमो अर्जुन यादव, पार्षद गजेंद्र यादव, पार्षद संदीप शर्मा, तोफिक खान, मदन गोरा ,एवं सरपंचगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता सहित हजारो की संख्या में राष्ट्र प्रेमी उपस्थित रहें।

1 / 100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *