google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Latest

जालौन : एक प्रेमिका के लिए बीच सड़क पर भिड़े दो प्रेमी

जालौन में एक प्रेमिका को लेकर दो प्रेमियों के बीच मारपीट हो गई। बीच सड़क पर दोनों में जमकर लात घूंसे चले। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान प्रेमिका भी दोनों के बीच खड़ी होकर समझाने का प्रयास करती रही। सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। बाद में लड़की के परिवार वालों ने बीच बचाव किया। तब मामला शांत हुआ।

बताया जाता है कि लड़की एक प्रेमी के साथ सामूहिक विवाह में शादी करने जा रही थी। तभी रास्ते में उसका दूसरा प्रेमी मिल गया, जिसने देखते ही दोनों को रोककर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों प्रेमी और प्रेमिका मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों युवकों का नाम पता खोजने का प्रयास कर रही है। वीडियो गुरुवार का है जो आज सामने आया है। पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के बघौरा बाईपास का है।

दरअसल, बघौरा बाईपास के पास ही युवती अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है। उसका कुछ दिनों से पास के ही रहने वाले एक युवक से अफेयर हो गया। करीब एक महीने तक दाेनों में बातचीत होती रही। इसी दौरान युवती दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी।

ये बात पहले प्रेमी को पता चली तो उसने विरोध किया लेकिन युवती ने उसकी बात नहीं मानी। कुछ दिन पहले ही प्रेमिका ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ शादी करने के लिए सामूहिक विवाह में रजिस्ट्रेशन करवा दिया।कल गुरुवार को जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम था। जिसमें दोपहर करीब 12 बजे दोनों शादी करने के लिए बाइक से जा रहे थे। इस बात की भनक पहले वाले प्रेमी को लग गई।

उसने दोनों का पीछा किया और बघौरा बाईपास पर दोनों को बीच सड़क पर रोक लिया। वीडियो में भूरे रंग की शर्ट में नजर आ रहे लड़के के साथ युवती शादी करने जा रही थी। जबकि सफेद रंग की शर्ट पहने लड़का उसका पुराना प्रेमी है। पुराने प्रेमी ने लड़की के साथ जा रहे लड़के को पकड़ लिया और जबतक लड़की कुछ समझ पाती तब तक उसे पीटने लगा। उसने हाथापाई कर दूसरे प्रेमी को दो- घूंसे मार दिए। कहने लगा कि अगर बीच में आया तो काटकर फेंक दूंगा। हाथापाई के दौरान बीच बचाव में प्रेमिका को भी चोट लग गई। वो रोने लगी तो लोगों ने दोनों प्रेमियों को बीच बचाव कर अगल किया।

इसके बाद पीछे से लड़की के परिवार वाले भी पहुंच गए। बताया जाता है कि लड़की की बहन ने दोनों प्रेमियों को समझाया। उसके बाद पुराना प्रेमी मौके से चला गया। जबकि लड़की अपने दूसरे प्रेमी के साथ सामूहिक विवाह में शादी करने चली गई।

उरई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरीबाबू ने बताया-वीडियो की जांच की जा रही है। दोनों युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जबतक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों गुट मौके से जा चुके थे। सामूहिक विवाह के भी वीडियो तलाशे जा रहे हैं, दोनों की पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *