google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Crime News

झांसी : जिम में ज्वेलर के बेटे का डंबल से सिर फोड़ा

झांसी में जिम के अंदर दबंगों ने ज्वेलर के बेटे को बेरहमी से पीटा। डंबल से उसका सिर फोड़ दिया। रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव करने आए लोगों को नहीं बख्शा। बड़ी मुश्किल से साथी युवक को दबंगों से छुड़ाकर बाहर लाए। उसके सिर से खून बह रहा था। कपड़े खून से सन चुके थे।

दरअसल, युवक जिम में रोज की तरह कसरत कर रहा था, तभी दबंग अपने दोस्तों के साथ आया। बोला- मुझे जिम करना है। ये मशीन खाली करो। मना करने पर दबंग ने थप्पड़ जड़ दिया, फिर उसके दोस्तों ने युवक को पकड़ लिया। दबंग ने डंबल से वार किए।

साथियों भी उसे रॉड, लात-घूसों से बेरहमी से मारते रहे। लहूलुहान युवक घर पहुंचा तो पिता पहले चौकी ले गए। वहां से उसे मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना 6 फरवरी की रात 9 बजे की है। CCTV अगले दिन यानी शनिवार को सामने आया। पुलिस ने अज्ञात 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के फिल्टर रोड पर M-2 जिम का है

दुकान बंद करके जिम करने गया था: झारखड़िया मोहल्ला निवासी दिलीप नारायण सोनी ने बताया- मेरी कोतवाली की ढाल पर आरएस ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बेटा रोहित सोनी (24) मेरे साथ शॉप पर बैठता है। शाम को दुकान बंद करके हम लोग घर जाते हैं। इसके बाद बेटा गणेश चौराहे के पास जिम में कसरत करने जाता है।

6 फरवरी को खून से लथपथ घर आया: रोहित ने बताया- 6 फरवरी को मैं जिम करने गया था। एक्सरसाइज कर रहा था। तभी एक दबंग अपने दोस्तों के साथ आया। मुझे मशीन से हटने के लिए बोला। मैंने मना कर दिया। इस पर वह नाराज हो गया। गाली गलौज करने लगा। मैंने विरोध किया तो उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर मुझे मारा।

थप्पड़ जड़े, डंबल-रॉड से हमला किया: रोहित ने बताया- दबंगों ने बेटे को थप्पड़ मारे। फिर उसके 3 से 4 साथी आ गए। बेटे को बेरहमी से पीटने लगे। इस दौरान दबंग ने डंबल और लोहे की रॉड उठाई। सिर पर दे मारी। लहूलुहान हालत में वो घर आया तो उसे चौकी ले गए। पुलिस हमें लेकर अस्पताल गई। दबंगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *