google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Live News

खुर्जा : दीवार निर्माण विवाद में पुलिस पर हमला, पथराव, धक्का-मुक्की, केस दर्ज

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव रूपवास पंचगाईं में दीवार निर्माण को लेकर विवाद हो गया। मामले में पुलिस पर पथराव किया गया। धरायु चौकी प्रभारी उप निरीक्षक पवन मलिक को सूचना मिली कि गांव में दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि रास्ते को लेकर विवाद था। एक पक्ष ने दीवार का निर्माण कर दिया था। दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा था। विरोध कर रहे लोगों के हाथों में ईंट और डंडे थे। पुलिस ने उन्हें विधि विरुद्ध जमाव बताते हुए हटने को कहा।

लेकिन लोग नहीं माने और हिंसक हो गए। चौकी प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर अतिरिक्त बल की मांग की। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों और मौजूद लोगों पर पथराव कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।

पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, लेकिन कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की कर उन्हें छुड़ा लिया। अन्य थानों से पुलिस बल पहुंचने पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में धरायु चौकी प्रभारी की शिकायत पर 15 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *