खुर्जा : सेंट्रल बैंक की शाखा का हुआ उद्घाटन
खुर्जा। नगर की नवदुर्गो मंदिर मार्ग स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा का अमित राज यादव शाखा प्रमुख की उपस्थिति में मनोज एम क्षेत्रीय प्रमुख ने उद्घाटन किया।
अमित राज यादव बैंक मैनेजर ने आए सभी ग्राहकों का स्वागत किया और इस दौरान बैंक में ग्राहको को मिलने वाली सुविधाये और योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लोगो को लोन भी वितरण किया गया। इस दौरान बैंक के समस्त कर्मचारी और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

