Crime News

60 लाख में हुई थी किडनी की डील : हिरासत में आहुजा हॉस्पिटल वाले डॉ. पति-पत्नी

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के कल्याणपुर में पैसे देकर लोगों की किडनी ट्रांसप्लांट का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड के एक युवक की किडनी 60 लाख रूपये में निकलवाई गई है. युवक को तीन लाख पचास हजार रूपये एक नंबर पर दिए गए. शेष 6 लाख रूपये कैश दिए गए और दलाल के माध्यम से किडनी 60 लाख से अधिक रूपये में बेचीं गई. मामले में कई अस्पतालों के नाम सामने आए हैं. घटना में क्राइम ब्रांच रावतपुर थाने की फ़ोर्स और कल्याणपुर थाने की फ़ोर्स ताबड़तोड़ हॉस्पिटल में छापेमारी कर पूछताछ में जुटी हुई है.

रावतपुर थाना क्षेत्र में बने आहूजा हॉस्पिटल में उत्तराखंड के रहने वाले आयुष ने अपनी किडनी 60 लाख रूपये में दूसरे मरीज को बेंच दी. कल्याणपुर के आवास विकास तीन में बने एक आपर्टमेंट में शिवम अग्रवाल उर्फ़ शिवम काड़े ने उसे पैसों का लालच देकर उत्तराखंड से कानपुर बुलावाया और एक मरीज को अपनी किडनी बेचने को कहा. बदले में शिवम ने आयुष को अच्छी रकम दिलाने का वादा किया. दोनों का रावतपुर के आहूजा हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट हुआ. शिवम काड़े ने मरीज के परिजनों से 60 लाख रूपये किडनी का सौदा किया और मरीज को किडनी डाल दी.

24 घंटे तक दोनों को आहूजा हॉस्पिटल में रखा गया उसके बाद आयुष को वहां से हटाकर कल्याणपुर आवास विकास तीन में बने मेड लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया. उसके मामले की जानकारी जब क्राइम ब्रांच को हुई तो शनिवार देर रात आहूजा हॉस्पिटल में छापेमारी की. जिसके बाद वहां की देखरेख करने वाले राघव त्रिपाठी को पूछताछ के लिए उठा लिया. मामला तूल पकड़ता देख आहूजा हॉस्पिटल के संचालक ने कल्याणपुर के प्रिया हॉस्पिटल में किडनी लेने वाले मरीज को भर्ती करा दिया. पूछताछ में मामला खुला तो पुलिस की टीम रविवार देर शाम को प्रिया सरोज हॉस्पिटल पहुंची. जहां से पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ कर रही है.

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *