google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

मथुरा : पुलिस ने फर्जी DSP को किया गिरफ्तार

मथुरा के वृंदावन में पुलिस ने एक फर्जी DSP को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वृंदावन में घूमकर लोगों को हड़का रहा था। पुलिस ने आरोपी को वर्दी पहने हुए केशीघाट इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी पश्चिम बंगाल में फर्जी DSP बनकर घूमते हुए गिरफ्तार हो चुका है।

वृंदावन पुलिस की गिरफ्त में आया 32 वर्षीय सिद्धार्थ चक्रवती पश्चिम बंगाल के हुबली जिले के चंदन नगर का रहने वाला है। ग्रेजुएशन किया हुआ सिद्धार्थ 5 जुलाई को मथुरा आया था और यहां जगह जगह घूम कर लोगों से वसूली के लिए उनको चिह्नित कर रहा था।

शुक्रवार को वृंदावन कोतवाली की रंग जी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहने घूम रहा था और खुद को DSP बताते हुए लोगों को हड़का रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस केशीघाट पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने जब सिद्धार्थ से जानकारी की तो वह सकपका गया। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया।

सिद्धार्थ 5 जुलाई को मथुरा आया था। इसके बाद वह इधर उधर घूमता रहा। मथुरा से 16 जुलाई को वृंदावन आया। यहां उसने अलग अलग इलाके में गेस्ट हाउस में रूम लिए। घूमने के लिए वह टैक्सी लेकर जाता था। सिद्धार्थ फिलहाल यहां शराब के ठेके आदि पर उगाही के लिए भी गया था। सिद्धार्थ 2021 में अपने गृह जनपद हुबली से भी इसी फर्जीवाड़े में जेल जा चुका है। सिद्धार्थ के पास से पुलिस की वर्दी के अलावा इसके मोबाइल में बना सीबीआई का आई कार्ड भी बरामद किया है।

Umh News india

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *