google-site-verification=aXcKQgjOnBT3iLDjEQqgeziCehQcSQVIW4RbI82NVFo
Dailynews

मुरादाबाद : महिला ने नवजात बच्चे को फ्रीजर में रखा, भूत-प्रेत का चक्कर

मुरादाबाद में एक महिला ने अपने 15 दिन के दुधमुंहे बच्चे को फ्रिजर में रख दिया। इसके बाद सोने चली गई। कुछ देर बाद जब बच्चे के रोने की आवाज आई तो परिवार के लोगों को लगा, फ्रिज से कैसे बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। जब फ्रिज खोलकर देखा तो सभी हैरान रह गए। फ्रिज के अंदर न्यू बॉर्न बेबी रो रहा था। उन्होंने तुरंत बच्चे को फ्रीजर से निकाला। फिर फौरन डॉक्टर के पास ले गए। मामला मुरादाबाद के करुला इलाके का है।

सो रही महिला जब पति ने जगाया और पूछा कि बच्चा फ्रिज में कैसे पहुंचा। तो महिला ने बोला- हां मैंने रखा था। वो सो नहीं रहा था। महिला की इस तरह की बातें सुनकर सभी दंग रह गए। परिवार को लगा कि महिला पर ऊपरी हवाओं या भूत-प्रेत का साया है। जिसके बाद तांत्रिक से झांड-फूंक भी कराई। लेकिन तब भी कोई फर्क नहीं दिखा।

फिर किसी रिश्तेदार ने महिला को मनोचिकित्सक डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। तब पता चला कि महिला एक तरह की पोस्टपार्टम साइकोसिस की शिकार है। फिलहाल अब महिला का इलाज चल रहा है।

अब पूरा मामला पढ़िए…

कटघर थाना क्षेत्र में मोहल्ला करुला की रहने वाली एक महिला ने 15 दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया है। परिवार में महिला के साथ पति और सास-ससुर रहते हैं। महिला की डिलीवरी के बाद वह पोस्टपार्टम बीमारी से ग्रसित हो गई। किसी को महिला की इस बीमारी के बारे में पता नहीं था।

शुक्रवार को महिला ने अपने दुधमुंहे बेटे को फ्रीजर में लिटा दिया। इसके बाद महिला सो गई। कुछ देर बात बच्चे के रोने की आवाज आई। आवाज कहां से आ रही है, ये सुनते हुए महिला की सास फ्रिज के पास पहुंची। फ्रिज के पास पहुंचते ही आवाज साफ सुनाई देने लगी। इसके बाद जब सास ने फ्रिज खोलकर देखी तब वो जोर से चीख पड़ी।

उन्होंने तुरंत मासूम को फ्रीजर से बाहर निकाला। चीखने की आवाज सुनकर पूरा परिवार इकट्ठा हो गया। लेकिन महिला को कोई होशो-हवास नहीं था, वो सोती रही। सबके मन में यही सवाल था कि आखिर बच्चा फ्रिज तक कैसे पहुंचा। ये बात किसी को समझ में नहीं आ रही थी।

तब पति ने अपनी पत्नी यानी बच्चे की मां को जगाया। उससे पूछा कि बच्चा कहां हैं? तब महिला ने बड़ी सफाई से जवाब दिया, फ्रिज में है। महिला की इस तरह की बात सुनकर सभी दंग रह गए। परिवार को लगा कि महिला पर ऊपरी हवाओं का असर है। जिसके चलते महिला ने ऐसी हरकत की है। इसके बाद परिजनों ने उसकी झाड़-फूंक कराई। लेकिन इससे महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।

इसके बाद रिश्तेदारी में एक युवक ने महिला को मनोचिकित्सक को दिखाने को कहा। रिश्तेदार की सलाह पर परिजन महिला को शहर के एक मनोचिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि महिला पोस्टपार्टम साइकोसिस की शिकार है।

Umh News india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *